लोहे के बाक्स निर्माता/विक्रेता से स्थानीय निर्वाचन कार्यालय राजगढ़ के लिये डी.एम.एम. रखने हेतु लोहे के बाक्स आन्तरिक माप 25 इंच/22 इंच/18 इंच के करीब 40 टीन बाक्स क्रय करने के लिये निर्धारित प्रपत्र में कोटेशन 05 मार्च 2020 गुरूवार की अपरान्ह 03:00 बजे तक आमंत्रित किये गये। बाक्स की संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि लोहे के बाक्स का नमूना कार्यालय में उपलब्ध है। कोटेशन दाता बाक्स का कार्यालय में आकार अवलोकन कर सकते है। अवलोकन उपरान्त ही दर दी जाए। नमूना अनुसार ही लोहे के बाक्स तैयार होना है।
कोटेशन सील बन्द लिफाफे जिस पर नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2019-2020 हेतु डी.एम.एम. रखने हेतु लोहे के बाक्स हेतु कोटेशन लिखा हो, 05 मार्च 2020 की अपरान्ह 03:00 बजे तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन राजगढ़ पहुच जाना चाहिये। इसके पश्चात प्राप्त कोटेशन स्वीकार नही किये जाएगा।
प्राप्त कोटेशन उसी दिनांक अपरान्ह 04:00 बजे अथवा अन्य निर्धारित दिनांक को कोटेशनदाता अथवा उसके प्रतिनिधि के समक्ष खोली जाएगी। लोहे के बाक्स की चादर की मोटाई 0.60 एम.एम. की चददर की बनी होना चाहिये। टीन बाक्स के दोनो और दो दो हण्डल एवं दो सांकल कुन्देअच्छी क्वालिटी के होने चाहिए। बाक्स तैयार होने पर स्वयं के व्यय एवं साधन से कार्यालय द्वारा बताये गये जिला मुख्यालय स्थान पर पहुचाना होगा। इसके लिये अलग से कोई राशि भुगतान नही किया जाएगा। कोटेशन में लोंहे के बाक्स की दरे जी.एस.टी. को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के कर सहित अंकित की जाए। जी.एस.टी का भुगतान शासन द्वारा निर्धारित दर से कोटेशन देने वाले को किया जाएगा जिसे शासन पक्ष में जमा करने की जवाबदारी संबंधित कोटेशन देने वाले की होगी। स्वीकृत कोटेशन उपरान्त फर्म को कार्यादेश जारी करने के 07 दिवस में बाक्स प्रदाय करना अनिवार्य होगा।
स्थानीय निर्वाचन लोहे के बाक्स क्रय करने हेतु कोटेशन आमंत्रित