अयोध्या में रामलला 492 साल बाद चांदी के सिंहासन पर विराजे  
अयोध्या में रामलला 492 साल बाद चांदी के सिंहासन पर विराजे

 


" alt="" aria-hidden="true" />


अयोध्या (एजेंसी)। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के दिन श्री रामलला, उनके भाइयों और भक्त हनुमान को बुधवार रात करीब 3 बजे चीड़ की लकड़ी और कांच से बने अस्थाई मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम जन्मभूमि स्थित मानस भवन में मौजद रहे..उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए दान में 11 लाख रुपए का चेक भी दिया। इससे पहले मंगलवार को मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने भगवान से नए स्थान पर विराजने की प्रार्थना की और सालों से चली आ रही रस्म को पूरा करते हुए नए मंदिर का वास्तु पूजन किया। रात 2 से तड़के 3 बजे तक टेंट में स्थित गर्भगह में श्रीरामलला की अंतिम बार आरती, भोग और श्रृंगार किया गया। 1528 के बाद पहली बार श्रीरामलला चांदी के सिंहासन पर विराजमान हुए। श्रीरामलला को उनके भाइयों व हनुमानजी समेत अलग-अलग पालकियों में बिठाकर ले जाया गया। प्रस्थान से लेकर प्रतिस्थापित होने के दौरान स्वस्ति वाचन हुआ। इस दौरान पहले उनका श्रृंगार हुआ। उसके बाद अभिषेक और आरती हई। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे तक चला। इसके बाद श्रीरामलला के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने विशेष आरती की।