" alt="" aria-hidden="true" />
मैनपुरीः लॉकडाउन के बाद भी शहर में लोग बिना वजह घरों से निकल रहे हैं। पुलिस ने ऐसे दो मामलों में महामारी अभिनियम के तहत कार्रवाई की है। इन मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक मामले में भांवत रोड रेलवे स्टेशन पर अनावश्यक घूम रहे महेंद्र निवासी यदुवंश नगर को पुलिस ने रोका तो वह पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने लगा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आगरा रोड पर राजकीय इंटर कॉलेज के पास घूम रहे विवेक और सचिन निवासीगण आगरा रोड को भी गिफ्तार किया है। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
महामारी अधिनियम के दो मामले दर्ज, तीन गिरफ्तार